फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे पड़ी पुलिस, बाइक छोड़कर भागे चोर

Mon, 20 Oct 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की में सालियर के पास हाइवे पर एक ढाबे से चोरों ने एक युवक की बाइक उड़ा दी। बाइक चोरी की सूचना पर चेतक पुलिस ने आरोपियों को पीछा किया तो वह भगवानपुर क्षेत्र में बाइक को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

ढाबे से उड़ाई बाइक
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहीमपुर गांव निवासी शाबिर किसी काम से रविवार को रुड़की आया था। वापसी के दौरान दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर वह चाय पीने के लिए रुका।

शाबिर के मुताबिक उसने बाइक बाहर खड़ी कर दी और अंदर जाकर चाय पीने लगा। इसी बीच दो वाहन चोर आए और उसकी बाइक ले उड़े।

जैसे ही वह बाहर आया तो उसने दोनों को उसकी बाइक लेकर भागते देख लिया जिसके बाद उसने सालियर चेक पोस्ट पर जाकर पुलिस को सूचना दी।

घेरेबंदी पर छोड़ भागे बाइक
सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से वायरलेस पर मैसेज फ्लैश किया गया जिसके बाद शहर और देहात की पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपियों की घेराबंदी में लग गई।

पुलिस की घेराबंदी के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। गंगनहर कोतवाली प्रभारी दरबान सिंह पंवार ने बताया कि बाइक को कब्जे में लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें