फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर ब्लास्टः आतंकियों ने यहां ली है पनाह!

Wed, 17 Sep 2014 04:04 PM IST
ओमप्रकाश सती / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में धमाके के बाद फरार हुए सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) के छह एजेंटों की हल्द्वानी और आसपास तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने उनकी फोटो के साथ अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वे भागकर उत्तराखंड के किसी भी इलाके में जा सकते हैं।

इस अलर्ट के बाद हल्द्वानी में भी पुराने सिमी कार्यकर्ताओं या उनसे जुड़े लोगों पर नजर रखी जा रही है। इनकी सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है।

इन छह में से एक एजेंट के घायल होने की वजह से उसका किसी अस्पताल में इलाज कराए जाने की संभावना है। इसलिए अस्पतालों में विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

हरिद्वार में भी पुलिस ने की छापेमारी

अलर्ट में इनके नाम अमजद रमजान, असलम अयूब, जाकीर बदरुल, एजाजुद्दीन, मेहबूब और अबू फैजल बताए गए हैं। इनमें मेहबूब घायल है।

इनके किसी पुराने सिमी एजेंट या उनसे जुड़े किसी व्यक्ति की पनाह में जाने की भी बात कही गई है। स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियां इनको लेकर सतर्क हो गई हैं।

रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के साथ ही संदिग्ध लोगों और इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है। सोमवार को इनकी तलाश में हरिद्वार में भी पुलिस ने छापेमारी की थी।

बिजनौर में 13 दिन पहले बम में हुए धमाके के दौरान घायल साथी को लेकर फरार छह आतंकियों की तलाश में बिजनौर पुलिस ने सोमवार को हरिद्वार के अस्पतालों को खंगाला।
विज्ञापन

बिजनौर जिले में हड़कंप

बिजनौर के मोहल्ला जाटान में दो सितंबर को मजदूर बता कर किराए में रह रहे आतंकियों के कमरे से पेट्रोमेक्स के अधबने बम से धमाका हुआ था। विस्फोट में बम बना रहा एक आतंकी बुरी तरह झुलस गया था।

जब तक बिजनौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक पांच आतंकी, घायल साथी को लेकर मौके से फरार हो चुके थे। घटनास्थल से भारी मात्रा में बम बनाने का सामान, एक पिस्टल एवं पहचान पत्र आदि पुलिस ने बरामद किए।

आतंकियों की मौजूदगी से पूरे बिजनौर जिले में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन अभी तक किसी आतंकी का पता नहीं चल पाया। हरिद्वार पड़ोसी जिला है ऐसे में कहीं आतंकियों ने अपने घायल साथी के साथ यहां तो शरण नहीं ली है। या फिर उसका इलाज यहां के किसी अस्पताल में तो नहीं करवाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें