फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में महिला को दर्जनों कुत्तों ने नोंच डाला, हुई मौत

Sat, 20 Aug 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरुवनंतपुरम में महिला को दर्जनों कुत्तों ने नोंच डाला है और उसकी मौत हो गई है।  इंडिया टुडे.इन की खबर के अनुसार जिस महिला की मृत्यु हुई है उनकी पहचान शीलुआम्मा के रुप में हुई है। यह हादसा शुक्रवार रात तिरुवनंतपुरम से करीब 20 किलोमीटर करीब 9 बजे हुआ। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि घर में शौचालय न होने की वजह से महिला घर से दूर गई थी और काफी देर तक घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरु कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला के बेटे ने अपनी मां को जख्मी हालत में देखा और उसे भूखे कुत्तों से बचाने के लिए बीच में कूदना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

महिला के दामाद का कहना है कि जब कुत्तों ने उसे छोड़ा तो उसके शरीर के कई हिस्सों पर हमले किए गए थे। नाराज परिजनों ने क्षेत्र के नगर निगम पर आरोप लगाया है और कहा है कि निगम की कमी की वजह से यह हुआ है। महिला के साथ घर लौट रही महिला पर भी कुत्तों ने हमला किया था।  

प्रशासन से नाराज लोगों को कहना है कि हम अपना धीरज खो रहे हैं क्योंकि प्रशासन की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इन आवारा कुत्तों से लोगों में खासा डर देखा जाता है। 

इस बीच क्षेत्र के निवासियों ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की इन कुत्तों के प्रति हमदर्दी के खिलाफ जमकर हमला बोला। एक निवासी का कहना है कि गांधी पर यह हमले इसलिए नहीं होते क्योंकि वह हाई सिक्योरिटी में जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें