फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल की मासूस से छेड़छाड़ के आरोप में बैंक ऑफ बड़ौदा का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

Mon, 05 Nov 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बेतालघाट (नैनीताल)
विज्ञापन
molest
विज्ञापन

दस साल की मासूम से छेड़छाड़ के आरोप में बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) की स्थानीय शाखा में कार्यरत सहायक प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक अधिकारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है और सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूल रूप से काशीपुर निवासी अनिल कुमार बॉब की बेतालघाट शाखा में कार्यरत है। वह यहां किराये पर रहता है। उसके पड़ोस में रिश्तेदारी में आई 10 साल की बच्ची शुक्रवार को सड़क पर बच्चों के साथ खेल रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान सहायक प्रबंधक अनिल कुमार ने उसे अपने पास बुलाया और कमरे में ले जाकर उससे छेड़छाड़ की कोशिश की।

 

Trending Videos
विज्ञापन

किसी बच्ची उसके चंगुल से भागकर नानी के घर पहुंच गई। शनिवार शाम उसने खेलने के लिए बाहर जाने से इनकार किया तो मां और नानी ने कारण पूछा। मासूम ने मां-नानी को आपबीती सुनाई। रविवार को मासूम की मां ने बेतालघाट थाने में नामजद तहरीर दी।

थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा 354 और 7/8 पॉक्सो एक्ट तहत रिपोर्ट दर्ज कर सहायक प्रबंधक अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।  वहीं, सहायक प्रबंधक अनिल कुमार ने छेड़छाड़ किए जाने से इनकार किया है। उसका कहना है कि गलती से बच्ची के शरीर पर हाथ लग गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें