पांच वर्ष की एक मासूम बालिका से दुराचार का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने बालिका की मां और एक युवक की पिटाई कर दी।
पीड़ित बालिका के पिता ने आरोपी, उसके पिता एवं परिचितों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव में 26 तारीख को हुई। गांव की रहने वाली एक पांच साल की बालिका गांव में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी।
आरोप है कि ट्यूशन से पढ़कर लौटते वक्त गांव के ही हिमांशु पुत्र रविंद्र ने उसे जबरन अपने घर के अंदर खींच लिया। मासूम के शोर मचाने पर ट्यूटर की दादी प्रेमा एवं गांव के ही एक युवक आशु ने मासूम को आरोपी की पकड़ से छुड़ाया और फिर उसे उसके घर पहुंचाया।