हरिद्वार स्थित एक आयुर्वेदिक कॉलेज के हॉस्टल में एक युवती ने छत पर चढ़कर अपनी आबरू बचाई। युवती को नौकरी दिलाने के बहाने से हॉस्टल में लाया गया था।
हॉस्टल के एक कमरे में युवती को बंद करके दुराचार का प्रयास किया गया। युवती ने हॉस्टल की छत पर चढ़कर शोर मचाते हुए आरोपी युवकों से खुद को बचा लिया।
कनखल थाना क्षेत्र एक आयुर्वेदिक कॉलेज का हॉस्टल है। शुक्रवार को एक नामी कंपनी में काम करने वाला एक युवक लक्सर क्षेत्र की एक युवती को कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने हॉस्टल में ले आया।
हॉस्टल के कमरा नंबर 13 में युवती की मुलाकात एक दूसरे युवक से एचआर बताकर कराई गई। नौकरी दिलाने की बातचीत करते हुए दूसरे युवक ने युवती को कमरे में बंद कर लिया।