फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों से भरे ATM को उखाड़ने लगे चोर, नही उखड़ा तो साथ में जो चीज ले गए पढ़कर यकीन नहीं होगा

Fri, 01 Jun 2018 07:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
atm
विज्ञापन

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के सब्जी मंडी चौक के पास एटीएम उखाड़ने की कोशिश की गई। एटीएम उखाड़ने में असफल रहे बदमाश अपने साथ मशीन में लगे महंगे पार्ट्स ले गए। सीसीटीवी कैमरे में चार बदमाश कैद हुए हैं। एटीएम मशीन में छह लाख की रकम थी।

विज्ञापन


घटना बुधवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है। गांव सराय मार्ग पर मंडी चौक के पास इडिकैश का एटीएम है। देर रात चार की संख्या में रहे बदमाश एटीएम में दाखिल हुए। हाथ में सरिये, लोहे की रॉड लिए दिख रहे बदमाशों ने एटीएम को निशाना बनाया।

काफी देर तक चली मशक्कत के बाद वह एटीएम को तोड़ नहीं पाए, लेकिन एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त करने के बाद उसमें लगे महंगे पार्ट्स निकाल लिए। सुबह के वक्त घटना की जानकारी मिलने पर इडिकैश कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर एसएसआई संजीव थपलियाल भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनसान स्थान पर है एटीएम

पुलिस
एटीएम कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी दी कि एटीएम मशीन में मौजूद छह लाख का कैश सुरक्षित है लेकिन महंगे पार्ट्स गायब हैं। पुलिस ने एटीएम कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तब सामने आया कि बदमाश चार की संख्या में थे। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है।

कहीं रुड़की में अंजाम देने वाला गैंग तो नहीं था
हरिद्वार। रुड़की के बाद अब हरिद्वार शहर में भी एटीएम को निशाना बनाने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कहीं रुड़की में एटीएम मशीन उखाड़कर ले जाने वाला ही गैंग तो नहीं था।

सुनसान स्थान पर है एटीएम  
एटीएम ऐसी जगह पर है जहां दिन ढलने के बाद आवाजाही कम होती जाती है। हालांकि कुछ व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले रहते हैं। गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर शाम होने के बाद आवाजाही कम हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें