अपने खोए हुए पति के बारे में ज्योतिष से पूछने गई महिला के साथ उसने सारी हदें पार कर दी। उसने महिला के साथ शर्मनाक हरकत कर डाली । इसके बाद भी उसे शर्म नहीं आई।
भाबर क्षेत्र की एक महिला ने एक ज्योतिषाचार्य पर अश्लील हरकत करने और नौकरी का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठगने आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने ज्योतिषाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में दर्ज शिकायत में महिला ने कहा कि उसका पति चार वर्ष से लापता है। वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती है। उसने बताया कि खुद को तांत्रिक और ज्योतिषाचार्य बताने वाला बालासौड़ निवासी ललित मोहन ने उसके लापता पति को ढूंढने का झांसा देकर अपने घर बुलाया और पूजा-पाठ के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत की।
विरोध करने पर उसने उसके बच्चों को मारने की भी धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी फोन पर भी उससे अश्लील बातें करता है। उसकी बात नहीं मानने पर उसे बदनाम करने की धमकी देता है। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर बालासौड़ निवासी ललित मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।