फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने किया नाबालिग के साथ दुराचार

Tue, 18 Mar 2014 09:20 PM IST
अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा के चौबटिया क्षेत्र में 99 पर्वतीय ब्रिगेड के एक जवान ने 10 साल की बालिका के साथ दुराचार किया। लोगों ने आरोपी फौजी को पकड़कर जमकर धुनाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें, डॉक्टर के बेटे ने की क्लीनिक में नाबालिग से छेड़छाड़

गुस्साए लोगों ने आरोपी की बाइक को भी आग लगा दी। आरोपी कुकरोली थल जिला पिथौरागढ़ का रहने वाला है।

सामान लेने गई थी बालिका
जानकारी के अनुसार सोमवार को होली के बाद शाम करीब पांच बजे 10 वर्षीय बालिका अपने छोटे भाई के साथ सामान खरीदने चौबटिया बाजार गई थी।

पढ़ें, मैंने टिकट नहीं मांगा, पार्टी ने खुद दिया: निशंक

कुनेलाखेत-रानीखेत मार्ग पर 99 पर्वतीय ब्रिगेड के जवान आनंद सिंह ने बालिका को पकड़ लिया और मुंह पर रुमाल बांधकर उसे जंगल की तरफ ले गया। जहां बालिका से दुराचार किया।

छोटे भाई ने दी घटना की जानकारी
इधर, बालिका का छोटा भाई रोते हुए घर आया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन और स्थानीय लोग जंगल की तरफ भागे और आरोपी को पकड़कर खूब धुनाई की। गुस्साए लोगों ने उसकी बाइक भी फूंक डाली।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में रंगों की फुहार में फूटा सियासी गुबार

बाद में आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

मेडिकल में दुराचार की पुष्टि
मेडिकल के लिए बालिका को अल्मोड़ा जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर कैंट उपाध्यक्ष मोहन नेगी समेत तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल बीसी शर्मा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई है।

(तस्वीरों में देखिए उत्तराखंड की होली)

वहीं मामले में पर्वतीय ब्रिगेड के अधिकारियों ने मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि सेना के अधिकारी जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें