फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकरौंदा हत्याकांड: परिवार ने डकैतों को पहचाना

Thu, 30 Oct 2014 12:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के नकरौंदा के विवेक विहार में सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के घर डकैती के दौरान उनके बेटे अंकित की हत्या करने वाले चार डकैतों को थपलियाल परिवार ने पहचान लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों की कराई गई शिनाख्त परेड
बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। दून पुलिस वारदात में शामिल रहे शहजाद, नदीम, साजिद और अखलाक को गिरफ्तार कर चुकी है। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को सुद्दोवाला जेल परिसर में आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई।

इस दौरान सुरेंद्र थपलियाल, उनकी पत्नी अंजलि और किराएदार शांति गुंसाई ने चारों बदमाशों को पहचान लिया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने घटना के दौरान बदमाशों की गतिविधियों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि शिनाख्त परेड के बाद अभियोजन की कहानी पुख्ता हो गई है। फरार चल रहे अकरम और साजिद पहलवान के खिलाफ कुर्की वारंट प्राप्त करने की कार्रवाई चल रही है।

31 को हल्ला बोलेंगे ग्रामीण
अंकित हत्याकांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में 31 अक्तूबर को डीजीपी कार्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए संघर्ष समिति तैयारी में जुटी हुई है। बुधवार को एकत्र हुए ग्रामीणों ने गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. एमएस नेगी ने बताया कि पुलिस अफसरों को नोटिस देकर आंदोलन की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीण परेड ग्राउंड में एकत्र होकर जुलूस के रूप में डीजीपी कार्यालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें