फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर छकने के बाद चोरी कर गुरुद्वारे में सो गया चोर

Tue, 07 Jul 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में एक गुरुद्वारे के दान पात्र से नकदी चुराने के बाद एक चोर सो गया। सुबह उठने से पहले ही उसे रकम के साथ दबोच लिया गया। आरोपी दिन में लंगर छकने के बाद गुरुद्वारे में छिप गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन


पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के कश्मीरी कालोनी स्थित गुरुदारे में रविवार को दोपहर में लंगर लगा था। इस दौरान ब्रह्मपुरी निवासी शातिर चोर रविंद्र उर्फ बिंदर भी लंगर छकने के बाद वहीं छिप गया। रात में आरोपी ने गुरुद्वारे के दान पात्र को तोड़कर कई सौ रुपये चुरा लिए।

दरवाजा बंद होने के कारण आरोपी वहां से नहीं निकल सका। सुबह के इंतजार में उसकी आंख लग गई। इसी बीच सुबह गुरुद्वारा खुला तो दान पात्र टूटा मिला। जिससे सिख समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। इसी दौरान लोगों ने छिपे रविंद्र को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन


प्रधान मंजीत की तरफ से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पटेलनगर इंस्पेक्टर पंकज गैरोला ने बताया कि रविंद्र शातिर चोर है, वह पहले भी छह बार चोरी के जुर्म में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें