फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का अपहरण कर किया गैंगरेप फिर बेचने को कोशिश

Fri, 09 Sep 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
विज्ञापन
raped and sold - फोटो : demo
विज्ञापन
हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में एक फैक्ट्रीकर्मी महिला का अपहरण कर बदमाशों ने उससे गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता को चंडीगढ़ ले जाकर बेचने का प्रयास भी किया गया। परिजनों ने बामुश्किल पीड़िता को यूपी के जिला सहारनपुर के एक गांव से ढूंढ निकाला है। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। परिजनों ने इस आशय की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि वह 21 अगस्त को क्षेत्र की एक फैक्ट्री में नौकरी पर लगी थी। 25 अगस्त को फैक्ट्री की ही एक महिला ने उसे एक परांठा खाने के लिए दिया जिसे खाकर वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

बेचने में हुए असफल तो करा दी जबरन शादी

- फोटो : demo pic
इसके बाद महिला उसे फैक्ट्री से बाहर ले आई। इसके बाद तीन युवक उसे कार में बैठाकर अपने साथ ले गए और एक जंगल में तीनों युवकों ने उससे दुराचार किया। यहां से तीनों उसे चंडीगढ़ ले गए जहां उसे बेचने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों को कामयाबी नहीं मिली तो उसे सहारनपुर जिले के चौंदाहेड़ी गांव में ले आए।

यहां पर उसकी एक युवक से जबरन शादी कराई गई। सात सितंबर को उसके परिजन किसी तरह से वहां पहुंच गए और उसे अपने साथ ले आए। पीड़िता ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पर वह और उसके परिजन भगवानपुर थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें