फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: आधी रात को घर में घुसकर युवक पर फेंका तेजाब, आरोपी फरार

Thu, 14 Sep 2017 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मरगूबपुर गांव में अपने घर के बरामदे में सो रहे एक युवक पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। तेजाब से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंतजार (22) पुत्र महबूब बुधवार रात तो अपने घर के बरामदे में सो रहा था। रात करीब ढाई बजे एक मोटरसाइकिल घर के बाहर आकर रुकी। मोटरसाइकिल सवार रहे एक युवक ने तेजाब से भरा डिब्बा इंतजार पर फेंक दिया। इंतजार की चीख पुकार सुनकर परिजन भी उठ गए और आसपास के लोग भी जाग गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की ले गए।  बृहस्पतिवार सुबह युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेजबा से युवक के हाथ, पैर और पेट पर झुलस गया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

​घातक नही था तेजाब    

पुलिस पूछताछ में इंतजार और उसके परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया। एसपी सीटी ममता वोरा ने भी युवक से पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 

घातक नही था तेजाब       
बहादराबाद। तेजाब बेहद घातक नहीं था। संभवत उस तेजाब का इस्तेमाल किया गया जो अमूमन बैट्री में इस्तेमाल होता है। यदि खालिस तेजाब होता तब युवक का बुरी तरह झुलसना तय था। बकौल प्रभारी निरीक्षक की रात में जब युवक को देखा था तब शरीर पर झुलसने के अधिक निशान नहीं थे लेकिन सुबह के वक्त निशान उभर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें