फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों पर ही एसिड अटैक करने वाली महिला गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2014 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी की बनभूलपुरा चौकी पुलिस ने रिश्तेदारों पर तेजाब डालने के षड्यंत्र की आरोपी महिला रहमतजहां को गुरुवार की शाम अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस मामले में उसका एक आरोपी बेटा मोहम्मद नबी फरार चल रहा है। एक अन्य नाबालिग आरोपी के बाबत पुलिस किशोर न्याय बोर्ड को रिपोर्ट भेजेगी।

वहीं, तेजाब से झुलसे 14 लोगों का इलाज एसटीएच में चल रहा है। इनमें छह बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

10 जून की है घटना

इंद्रानगर में 10 जून की दोपहर अभद्र टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद रहमत जहां के परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वालों पर तेजाब की बौछार कर दी।

हमले में पड़ोस के दस बच्चों समेत 19 लोग झुलस गए। घटना के बाद झुलसे लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने पांच लोगों को रेफर कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी जकी उर्फ जैकी और तेजाब बेचने वाले दुकानदार मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एक और आरोपी पर पुलिस करेगी कार्रवाई

घटना में षड्यंत्र के आरोपी जकी की मां रहमतजहां भी झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती थी।
 
डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने गुरुवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। इलाज के दौरान काफी ठीक होने पर डॉक्टरों ने पांच लोगों को डिस्चार्ज कर दिया है, लेकिन बच्चों समेत 14 लोगों का इलाज चल रहा है।

चौकी प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के मुताबिक आरोपी मोहम्मद नबी (रहमतजहां का बेटा) को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

अन्य नाबालिग आरोपी के संबंध में किशोर न्याय बोर्ड का निर्णय आने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें