शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने पर परिजनों ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि युवती के परिजन जब आरोपी के परिजनों से शादी की बात करने गए, तो उनसे अभद्र व्यवहार किया गया। मामला देहरादून जनपद के मारखमग्रांट सतीवाला से जुड़ा है।
ये कहना हैं पीड़ित परिवार का
कोतवाली अंतर्गत मारखमग्रांट सतीवाला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि सतीवाला गांव में रहने वाले सुरेश पुत्र गोपाल ने शादी झांसा देकन और बहला फुसलाकर उसकी पुत्री का काफी दिनों से शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।
शादी के लिए बात करने पर आरोपी टाल-मटोल करता है। युवती के घरवाले भी सुरेश के परिजनों से बातचीत करने उनके घर गए। बातचीत के दौरान आरोपी सुरेश के परिजन भड़क गए और अपमानजनक तरीके से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की।
कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुराचार और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में सुरेश पुत्र गोपाल, रोशन पुत्र टीकाराम, सुभाष पुत्र लाल सिंह, अनिल पुत्र हरि प्रसाद और अंकित पुत्र रोशन सभी निवासी सतीवाला, मारखमग्रांट के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।