सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पोस्ट वायरल करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। वहीं खुफिया विभाग भी मामले से जुड़े अन्य लोगों की तस्दीक कर रहा है।
रविवार सुबह एलायंस कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी डॉ. सदानंद दाते को जानकारी दी कि गल्ला मंडी निवासी किसी व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक पोस्ट बनाकर उसे व्हाट्स एप ग्रुप पर वायरल किया है। इस पर एसएसपी ने खुफिया विभाग को सक्रिय कर पोस्ट वायरल करने वाले व्यक्ति को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
युवक को चिन्हित करने के बाद पुलिस की एक टीम ने उसकी धरपकड़ की कोशिश की, लेकिन शहर से बाहर होने के कारण युवक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने पोस्ट वायरल करने वाले युवक के फोन से उसकी लोकेशन निकाल ली है