फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ब्रांड की 20 पेटी शराब में तीन बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

क्लेमेंटटाउन पुलिस ने हरियाणा से कार में तस्करी कर लाई गई शराब की 20 पेटियों के साथ तीन लोगों को दबोचा है। बरामद शराब की आपूर्ति प्रतिबंधित क्षेत्र ऋषिकेश में होनी थी। आरोपी काफी से शराब की तस्करी में संलिप्त है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने दूधली चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। तलाशी के दौरान शराब की पेटियां मिली तो पुलिस ने राजेंद्र कुमार निवासी बापोली यमुनानगर, मुकेश निवासी बराड अंबाला और दिलशाद निवासी यमुनानगर को हिरासत में ले लिया। शराब की बोतलों को छिपाने के लिए कार के अंदर व्यवस्था की गई थी। बरामद हुई शराब की 20 पेटी हरियाणा ब्रांड की है। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि आरोपी हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीदकर ऋषिकेश में बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ ऋषिकेश और पांवटा साहिब में भी आबकारी अधिनियम में मुकदमे बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें