फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न की शिकार महिला कर्मचारी ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तरांचल महिला एसोसिएशन के कार्यक्रम में अपनी आपबीती सुनाने वाली निजी कंपनी की महिला कर्मचारी की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला ने अपने साथी कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कुलदीप, संतोष, अमित, संदीप और दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिकी के मुताबिक कैंट थाना क्षेत्र निवासी महिला आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में 2015 से काम कर रही थी। इसी दौरान साल 2017 में कंपनी के दो अधिकारियों ने उसका तरह-तरह से उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि एक अफसर ने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। इस बाबत महिला ने कंपनी के शिकायत प्रकोष्ठ में भी पत्र दिया, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे महिला को ही निलंबित कर दिया गया। मई 2018 में निलंबन के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। महिला का आरोप है कि पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर न्यायालय की शरण ली। इसी बीच मामला एडीजी के सामने पहुंचा तो उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें