फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खुद को आग लगाई, कोरोनेशन में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पति से अलग रह रही एक महिला ने सोमवार शाम खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में महिला को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना डालनवाला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक नीरज सूद पुत्री पीपी सूद निवासी वाल्मीकि बस्ती का अपने पति से तलाक हो चुका है। वह अपने पिता के साथ ही रहती है। सोमवार शाम करीब पांच बजे नीरज के पिता व परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी बीच उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आग बुझाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने नीरज को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि घटना के बारे में परिवारवालों ने भी कुछ नहीं बताया है। नीरज बेहोशी की हालत में है। फिलहाल एक दारोगा और महिला पुलिसकर्मियों को नीरज के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें