फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहूजा पैथोलॉजी लैब पर लापरवाही का आरोप, मुकदमे के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. आलोक आहूजा पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कैंसर पीड़ित महिला की गलत जांच रिपोर्ट देने के मामले में आहूजा पैथोलॉजी लैब के मालिक डॉ. आलोक आहूजा के खिलाफ लापरवाही और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि गलत जांच रिपोर्ट से महिला का इलाज ठीक से नहीं हुआ, जिससे उसकी कुछ दिनों बाद मौत हो गई थी। मामले में सीएमओ की ओर से गठित एक विशेषज्ञों की टीम ने जांच की थी, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई हुई है।
गौरतलब है कि नेशविला रोड निवासी रवि मल्होत्रा ने गत फरवरी में एसपी सिटी से मामले की शिकायत की थी। रवि का आरोप था कि उनकी पत्नी नेहा मल्होत्रा को सन 2014 में पेट दर्द हुआ था। दर्द ज्यादा बढ़ने पर उन्होंने उसका इलाज राजपुर रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया। वहां चिकित्सकों ने उनकी पत्नी का ऑपरेशन किया, मगर इसके बाद भी पेट दर्द ठीक नहीं हुआ। समस्या तब और ज्यादा बढ़ गई जब पता चला कि ऑपरेशन के बाद लगाए गए टांकों में से एक में गांठ बन गई है। चिकित्सकों ने इस गांठ की जांच आहूजा पैथोलॉजी लैब में कराने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने जांच कराई तो लैब ने गांठ को सामान्य बता दिया। दिनों-दिन उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ती चली गई और उनके शरीर के कई हिस्सों में कैंसर फैल गया। उन्होंने पत्नी के कई ऑपरेशन और कीमोथैरेपी भी कराई, मगर राहत नहीं मिली। नौ दिसंबर 2017 को नेहा मौत हो गई।
विज्ञापन

रवि की शिकायत के बाद एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय ने जांच सीएमओ कार्यालय से कराने को कहा था। एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार को सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि डॉ. आहूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और इसमें एक प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक को भी सह आरोपी बनाया गया है। मामले में मुख्य अभियुक्त डॉ. आहूजा ही हैं।
विज्ञापन


कोट :
मैं इस समय देश से बाहर हूं। मुझे जब इस बात का पता चला कि जांच हो रही है तो मैंने सीएमओ कार्यालय से कुछ दस्तावेज मांगे थे। मगर आज तक ये दस्तावेज मुझे नहीं दिए गए हैं। यही नहीं इस संबंध में जांच अधिकारी ने मेरे कोई बयान भी नहीं लिए हैं। रिक्वेस्ट के बाद भी जांच कमेटी ने न तो मुझे बुलाया और न ही कोई जानकारी दी।
- डॉ आलोक आहूजा, मालिक आहूजा पैथ लैब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें