ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
गढ़वाल रेंज के उप निरीक्षकाें को बैंक फ्रॉड और धोखाधड़ी के मामलों की विवेचनाआें में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए मंगलवार से दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई।
डीआईजी पुष्पक ज्योति ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि जिस तरह क्राइम का ट्रेंड बदल रहा है, उससे साफ जाहिर है कि आने वाले समय में साइबर अपराध बढ़ने वाला है। हाल में ही एटीएम क्लोनिंग कर काफी लोगों के खातों से लाखों की रकम उड़ाई गई। पुलिस सक्रियता की वजह से ही वह कम अवधि में वर्क आउट हो गया। बैंक फ्र ॉड के मामलों में विवेचना के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत है। उन्हाेंने धोखाधड़ी के मामलों में साक्ष्य संकलन के बारे में बताया। सेवानिवृत्त अपर पुलिस अधीक्षक जेपी नैनवाल, एक्सिस बैंक के फ्रॉड कंट्रोल बोर्ड के हेड सचिन मोहन, संतोष कुमार, अतुल उप्रेती आदि ने बैंक फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह और मीडिया प्रभारी मनीषा नेगी आदि इस दौरान मौजूद रही।
..............................
खाते से उड़ाए 19 हजार
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र की एक महिला के खाते से 19 हजार रुपये उड़ा लिए गए। विद्या विहार निवासी अनीता देवी ने बताया कि 12 मार्च को उनके खाते से रकम निकली है। बेटी के मोबाइल पर आए एसएमएस ने उन्हें पता चला। पीड़ित का कहना है कि एटीएम का गोपनीय नंबर उसके द्वारा किसी से शेयर नहीं किया गया है। यह रकम अलीगढ़ के औरंगाबाद एटीएम से निकाली गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।