विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाई। उन्होंने भारतीय संस्कृति के प्रचार का कार्य किया। युवा उनको अपना आदर्श मानते हैं। कार्यक्रम में डॉ. आशाराम बिजल्वाण, डॉ. नवीन कुमार नैथानी, डॉ. आरएस गंगवार ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष भाग्यश्री, एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कामना लोहानी, डॉ. योगेश भट्ट, डॉ. प्रभात द्विवेदी, डॉ. आरपी बड़ोनी, राकेश नौटियाल, डॉ. नीलम ध्यानी, डॉ. दीप्ति, डॉ. सीमा बेनीवाल, राकेश जोशी, डॉ. वीरेंद्र जोशी, डॉ. नीतू कुमारी, डॉ. रोशन केष्टवाल, पूजा धीमान, कीर्ति, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।
महाविद्यालय के बीएड संकाय में भी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. सतेंद्र कुमार, प्रिंसी कर्णवाल, कविता बडोला, डॉ. विधि ढौंडियाल, विमल डबराल, विरेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।
द एनफील्ड स्कूल में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर चेयरपर्सन बिजोया सिंह, प्रधानाचार्य नवनीत बिजल्वाण, उप प्रधानाचार्य ऊषा चौहान, ओपी चुग, रेखा चावला, पुनीता बड़ोनी, रेनू भट्ट, छाया जोशी, वंशिका, प्रिया, बीना, अनीता कंडवाल, जयंत, देवेंद्र, राहुल, सत्येंद्र, सुलोचना, रेखा, स्वाति, नगमा, चक्रवती वर्मा, सतीश, नरेंद्र आदि मौजूद रहे। इक्फाई यूनिवर्सिटी में भी कार्यक्रम आयोजित कर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
उधर जीआईसी छरबा में भी राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को नमन किया गया। इस मौके पर गोपाल सिंह, खजान सिंह, रघुनाथ आर्य, मंजुला, राजेश्वरी, गणेश लाल आर्य, नरेश कुमार, पल्लवी राणा, निकिता, अभिषेक, अनिकेत, अनुज कुकरेती, रितिक कुमार, आकाश पाल, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।