फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से 20 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

साइबर ठगों ने एक शिक्षक के खाते से ऑनलाइन हजारों रुपये उड़ा दिए। घटना की जानकारी होने पर शिक्षक ने तत्काल एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराया। इसके बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव सरठेड़ी निवासी संजय कुमार सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी वर्तमान में टिहरी जिले में तैनाती है। कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी पर घर आए थे। रविवार को उनके मोबाइल पर बैंक अधिकारी बनकर शातिरों ने कॉल की। कहा कि बैंक की ओर से सत्यापन किया जा रहा है, जिसके लिए उन्हें अपने एटीएम कार्ड का पिन और 16 डिजिट वाला नंबर बताना होगा। बैंक खाते का व्यक्तिगत ब्योरा देने के थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखने के बाद उन्होंने तुरंत अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया। साथ ही थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें