फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अपहरण कर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने नाबालिग को शामली जीआरपी की मदद से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसआई नेहरू कॉलोनी राकेश साह ने बताया कि एक व्यक्ति ने सोमवार को अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान पता चला कि नाबालिग को शामली जीआरपी ने बरामद कर लिया है। इसके बाद नाबालिग को दून लाकर पूछताछ में जबरन दुष्कर्म की बात सामने आई। नाबालिग का आरोप है कि मुजफ्फरनगर थानाभवन निवासी गौरव कुमार उसे आईएसबीटी के पास से अपने कमरे पर ले गया था। जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गौरव ने नाबालिग को अपने दोस्त विवेक निवासी थानाभवन के साथ दिल्ली वाली बस में बैठा दिया। किसी तरह नाबालिग विवेक के चंगुल बचकर शामली रेलवे स्टेशन पहुंची और जीआरपी को आपबीती बताई। इसके बाद शामली जीआरपी ने नाबालिग को दून पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएसआई राकेश साह ने बताया कि गौरव और विवेक के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और आपराधिक षडयंत्र के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष नाबालिग के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें