फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई के हवाले आंचल पांधी प्रकरण की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई के हवाले आंचल पांधी प्रकरण की जांच
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चित आंचल पांधी की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। हाईकोर्ट ने यह आदेश आंचल पांधी पिता की याचिका पर सुनवाई के बाद दिए थे। वहीं प्रकरण संबंधी सभी दस्तावेज सीबीसीआईडी ने सीबीआई के सुपुर्द कर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें, 14 फरवरी 2017 को आंचल पांधी का शव राजपुर हाइट्स स्थित उनके फ्लैट में फांसी पर लटका मिला था। घटना के बाद आंचल पांधी के पिता अनिल कोहली ने दामाद राहुल पांधी पर हत्या का आरोप लगाते हुए राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना का सच सामने लाने की मांग को लेकर यह मामला काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। सड़कों पर जगह जगह कैंडल मार्च निकाले गए और पुलिस जांच पर सवाल खड़े किए गए। इसके बाद पुलिस महानिदेशक के आदेश पर इसकी जांच राजपुर पुलिस से हटाकर सीबीसीआईडी के हवाले कर दी गई। सीबीसीआईडी ने तमाम वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर इसे आत्महत्या माना। इसके बाद मुकदमे से हत्या की धारा को हटाकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा जोड़ी गई। इसमें पति राहुल पांधी, सास व आंचल की दो नंदों को आरोपी बनाया गया। इस मामले में राहुल पांधी ने दो महीने सजा भी काटी। इस बीच 20 अप्रैल 2017 को आंचल के पिता अनिल कोहली हाईकोर्ट चले गए। उन्होंने पुलिस जांच पर सवाल उठाए और प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गत आठ अगस्त को प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने का आदेश राज्य सरकार को दिया। इस मामले में मंगलवार शाम को सीबीआई ने सीबीसीआईडी से जांच ले ली है। डीआईजी सीबीसीआईडी पुष्पक ज्योति ने बताया कि प्रकरण संबंधी सभी दस्तावेज सीबीआई अधिकारियों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें