फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में शिक्षक के साथ बैठा था एक व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शिक्षक हत्याकांड में पुलिस को एक और अहम सुराग हाथ लगा है। आराघर के पास एक सीसीटीवी फुटेज में शिक्षक के साथ कार में दूसरा व्यक्ति बैठा दिखा है। इसके अलावा पुलिस कॉल डिटेल और परिचितों से पूछताछ के जरिये सुराग जुटा रही है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, 16 जून को रायपुर स्थित रिंग रोड पर एक कार में शिक्षक किशोर चौहान का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर शिक्षक की हत्या की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस इस हत्याकांड का राज खोलने में जुटी हुई है। पुलिस ने शुरुआत में कार का रूट पता करने के लिए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फिर शिक्षक के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली गई। शुरुआत में पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिले। अलबत्ता सीडीआर में कुछ राज छिपे होने की बात सामने आई थी। शिक्षक की कार सीसीटीवी कैमरों में सर्वे चौक और रिंग रोड के पास शराब की दुकान पर दिखी थी। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि इन दोनों फुटेज में रात में लाइट की चौंध के कारण कुछ स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था, लेकिन अब तीसरा फुटेज आराघर के पास की मिला है। इस फुटेज में शिक्षक के साथ कोई दूसरा व्यक्ति भी बैठा दिखाई दे रहा है। व्यक्ति की पहचान के बाबत इस मार्ग के आगे और पीछे लगेसीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। मामले का जल्द की पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें