फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेंद्र टिहरी और राजगुरु पिथौरागढ़ के कप्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने बुधवार को राज्य में तैनात चार आईपीएस के तबादले किए हैं। इनमें योगेंद्र सिंह रावत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है। वे पुलिस अधीक्षक अभिसूचना के पद पर तैनात थे। इसके अलावा रामचंद्र राजगुरु को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी तैनाती भी पुलिस अधीक्षक अभिसूचना के पद पर ही थी।
विज्ञापन

वहीं एसएसपी टिहरी विमला गुंज्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय देहरादून में तैनाती दी गई है। विमला गुंज्याल इस पद के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगी। इनके अलावा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अजय जोशी को उपमहानिरीक्षक पीटीसी नरेंद्र नगर बनाया गया है। इन दोनों अधिकारियों की पिछले दिनों पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें