फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के वैवाहिक जीवन में आग लगाई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

देहरादून। प्रेमिका से शादी न होने से नाराज प्रेमी ने उसके पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजकर प्रेमिका के वैवाहिक जीवन में आग लगा दी। विदेश में मौजूद पति ने फोटो देखकर परिजनाें की मदद से विवाहिता को घर से बाहर कर दिया। एसएसपी ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुराचार और आईटीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पिथौरागढ़ के धारचुला का रहने वाला है।

विज्ञापन


कैंट क्षेत्र की एक विवाहिता ने सोमवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती से मिलकर बताया कि दून के डीएवी कॉलेज में पढ़ते हुए पिथौरागढ़ के धारचुला निवासी जिशान से उसकी दोस्ती हो गई थी। युवक ने विश्वास में छल कर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। इसी दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। आरोपी ने उन्हीं फोटो के बल पर आतंकित कर उससे पिथौरागढ़ में भी संबंध बनाए। आरोपी उससे जबरन शादी करना चाहता था, लेकिन गैर समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। एक साल पहले उसकी शादी विदेश में नौकरी करने वाले युवक से हो गई थी। तब से वह शांति से अपनी ससुराल में रह रही थी।

आरोप है कि शादी न होने की खुन्नस में आरोपी जिशान ने उसके पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेज दिए। फोटो देखकर पति ने विदेश से ही परिजनों की मदद से उसे घर से बाहर निकलवा दिया। जिशान की वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। एसएसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कैंट पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें