फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल के खाते से उड़ाए 1.92 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्नल के खाते से उड़ाए 1.92 लाख रुपये
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
ठगों ने दून के एक रिटायर्ड कर्नल को शिकार बना लिया। ठगों ने सेवानिवृत्त कर्नल से ई-मेल के जरिये खाते व डेबिट कार्ड की जानकारी लेकर उनके खाते से 1.92 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र सिंह चौहान दून एंकलेव माजरा में रहते हैं। उनका आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। इस खाते को वे ऑनलाइन मेंटेन करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें एक ई-मेल आई, जिसमें मेल भेजने वालों ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का अधिकारी बताया और उनका डेबिट कार्ड अपग्रेड करने के लिए एक लिंक दिया। उन्होंने जब इस लिंक पर क्लिक किया तो एक वेब पेज खुला, जिसमें डेबिट कार्ड और खाता संख्या भरनी थी। चौहान ने इसे बैंक की मेल समझकर डेबिट कार्ड और खाता संख्या भर दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह उनके मोबाइल पर 1.92 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने का मैसेज आया। यह देखकर चौहान घबरा गए। शनिवार शाम उन्होंने पटेलनगर कोतवाली में मामले की शिकायत की। कोतवाल सूर्यभूषण सिंह नेगी ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया कि ठगों ने उनके खाते को पेटीएम से लिंक किया था। इसके बाद रकम को उन्होंने अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें