फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पर दुराचार का मुकदमा -उतरकाशी में तैनात है आरोपी, दून की रहने वाली है

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पर दुराचार का मुकदमा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के खिलाफ एक युवती ने दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि अभियंता ने उससे फेसबुक पर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर कई बार दुराचार किया। आरोप है कि जब युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दून की एक युवती ने पटेलनगर कोतवाली में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता त्रिभुवन रावत के खिलाफ शिकायत की है। रावत वर्तमान में उत्तरकाशी में तैनात हैं। युवती का आरोप है कि उसकी फेसबुक पर त्रिभुवन के साथ दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों ने मिलना जुलना भी शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद त्रिभुवन ने युवती से शादी करने की इच्छा जताई। इस पर युवती भी राजी हो गई। आरोप हैं कि त्रिभुवन ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुराचार किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो वह टालने लगा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि युवती शिकायत पर त्रिभुवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें