फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 महिला उप निरीक्षक पुलिस बेड़े में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल में महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती के द्वितीय बैच की 29 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस प्रशिक्षुओं की दीक्षांत परेड शुक्रवार को हुई। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिंह मीणा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षण में सर्वोत्तम एवं बाह्य कक्ष में प्रथम आने पर निशा पांडे, अंत: कक्ष में प्रथम स्थान आने पर नीमा, प्रथम परेड कमांडर भागीरथी भंडारी, द्वितीय परेड कमांडर अमन दीपिका और परेड एडज्यूडेंट के लिए आरती वाल्मीकि को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक मीणा ने प्रशिक्षुओं से कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं कि एक ऐसे वर्दीधारी बल में शामिल हो रहे हैं जिसे एक्जीक्यूटिव कानून के अधिकार मिले हैं। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में अत्यधिक शक्तियां इसी बल को प्रदान की गई हैं। उन्होंने वर्दी का गौरव और सम्मान बनाए रखते हुए निष्ठा, लग्न एवं पारदर्शिता से उत्तराखंड में मित्र पुलिस की भूमिका साकार करने की बात कही। मीणा ने कहा कि राज्य में पहली बार पुलिस में इतनी महिलाओं की भागीदारी महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित उच्चस्तरीय स्मार्ट क्लास रूम का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर एपी अंशुमन आईजी पीएसी, मोहन सिंह बंग्याल पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, सुखवीर सिंह उप प्रधानाचार्य पीटीसी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें