फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

मसूरी पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 12 बाइक बरामद हुई है। वहीं, मुख्य आरोपी एवं गिरोह का सरगना पकड़ से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने मसूरी पुलिस और एसओजी की टीम को इस सफलता पर बधाई देते हुए ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
बुधवार को कोतवाली में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने पिक्चर पैलेस और किताब घर में हुई बाइक चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 25 जून को अज्ञात वाहन चोरों ने पिक्चर पैलेस और किताब घर से दो बाइक चोरी कर ली। मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसओजी की टीम गठित की गई। रात्रि गश्त में लगे पुलिसकर्मियों ने दो संदिग्ध युवकों की चेकिंग कर उनके मोबाइल और आधार कार्ड कब्जे में लिए थे। वहीं, घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी थी। तीन जुलाई को एसओजी की मदद से हाथी पांव में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार युवकों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

सख्ती से पूछताछ पर चारों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइकें हाथी पांव क्षेत्र के एक खंडहर से बरामद हुईं। एसएसपी ने बताया कि बाइकों को एटा, सहारनपुर, रुड़की, गंगनहर और मसूरी से चुराया गया था। आरोपियों की पहचान विकास शर्मा पुत्र जय कुमार निवासी तोता चौक थाना कुतुबसेर, सहारनपुर, ध्रुव प्रताप सोलंकी पुत्र के. ओम सोलंकी निवासी अजीत नगर खिरिया थाना सिद्धपुरा, कासगंज यूपी के रूप में हुई। अन्य दो आरोपी नाबालिग बताए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना एवं मुख्य आरोपी शिवम पुत्र राजेश निवासी राधा विहार सुनहरी नगर, एटा, यूपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

--
टीम में ये थे शामिल
गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला, एसएसआई बीएल भारती, एसओजी के उपनिरीक्षक पीडी भट्ट, उपनिरीक्षक केशवानंद पुरोहित, उपनिरीक्षक, सूरज कंडारी, उपनिरीक्षक नीरज कठैत, कांस्टेबल, विवेक राठी, अमरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, मनमोहन, राजकुमार, जितेंद्र सिंह, अमित रावत और जितेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें