फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पार्ट्स विक्रेता दुकानदारों के 40 लाख रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मोबाइल और पार्ट्स विक्रेता कई दुकानदारों से 40 लाख रुपये एडवांस लेकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी की घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। एसएसआई कोतवाली अशोक कुमार राठौर ने बताया कि रमेश शेखरी की खुड़बुड़ा में मोबाइल स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। उसी के बगल में 10-12 दुकानें और भी हैं। इनकी दुकानों पर बलविंदर कुमार निवासी मजार वाली गली चकराता रोड माल सप्लाई किया करता था। सालों से ये दुकानदार बलविंदर से ही सामान लिया करते थे। लाखों रुपये की डील एक-एक दुकानदार किया करता था। दुकानदारों को जब बलविंदर पर विश्वास हो गया तो उसने रुपये एडवांस लेकर भी माल बेचना शुरू कर दिया। पिछले दिनों बलविंदर ने इन दुकानदारों से एडवांस रुपये लिए, लेकिन सामान नहीं लाया। इस पर दुकानदारों ने उसकी खोज की तो बलविंदर का कहीं पता नहीं चला। पता चला कि वह देहरादून में किराए के मकान में रह रहा था। गत 19 अप्रैल से बलविंदर का फोन भी स्विच ऑफ है। राठौर ने बताया कि सभी दुकानदारों ने अपने साथ कुल 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने की बात कही है। पीड़ित दुकानदार रमेश शेखरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें