यूपीआरएनएनएल के पूर्व जीएम संपत्ति की जांच पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
आयकर विभाग ने यूपी राज्य निर्माण निगम लिमिटेड (यूपीआरएनएलएल) के पूर्व जीएम शिव आसरे शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी के बाद जांच की कार्रवाई पूरी कर ली है। इस जांच में करीब एक वर्ष लगा है। इसकी जांच रिपोर्ट सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेशन (सीबीडीटी) को भेज दी गई है। इसके साथ ही अब इस मामले का टैक्स असेसमेंट शुरू कर दिया गया है। इसी मामले में सचिवालय के अफसरों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
आयकर विभाग ने गत वर्ष यूपी निर्माण निगम लिमिटेड के पूर्व जीएम शिव आसरे शर्मा के घर और फार्म हाउस पर छापा मारा था। छापे के दौरान विकासनगर के पास एसए शर्मा के आलीशान बंगले का पता चला था। इसके अलावा उनके बेटे के नाम चल रही कंपनी और उससे हुए लेन-देन की भी पोल खुली थी। करीब एक साल तक आयकर विभाग ने मामले की जांच की।
जांच में मामले प्रकाश में आए हैं। आयकर विभाग ने जांच रिपोर्ट सीबीडीटी को भेज दी है। जानकारी के मुताबिक अब असेसमेंट की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। करीब डेढ़ वर्ष तक शिव आसरे शर्मा का पूरा असेसमेंट किया जाएगा। इसी के तहत सचिवालय के पांच अफसरों को भी आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। अफसरों ने अब इस मामले में 15 दिन का समय मांगा हुआ है।