फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन व्यवसायी का पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों में गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के महाजन टोली मुहल्ला निवासी बर्तन व्यवसायी का पुत्र मंगलवार की देर शाम दुकान से घर जाते समय संदिग्ध हालत में लापता हो गया। परिजनों ने पूरी रात तलाश करने के बाद बुधवार को कोतवाली में गुमशुदगी का तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

महाजन टोली निवासी चुन्नू बाबू का पुत्र आशुतोष वर्मा (18) सेंट जांस स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र है। वह गांधी पथ स्थित अपनी बर्तन की दुकान से देर शाम घर के लिए निकला। जब रात में परिवार के सभी सदस्य दुकान से घर पहुंचे तो आशुतोष घर पर मौजूद नहीं था। किसी घटना की आशंका के मद्देनजर परिजनों ने तलाश करने के साथ उसके साथियों से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। रात भर उसकी तलाश करने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देने के साथ गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें