फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की नोंक पर पट्रोल पंप मालिक से 3.43 लाख की लूट

Sat, 20 May 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्रोल पंप के मालिक से कार सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने  3.43 लाख रुपये लूट लिए। वारदात उस समय हुई जब वे फिलिंग स्टेशन से वापस लौट रहे थे। तभी जेन कार में सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें लूट लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने काबिँग अभियान चलाया। इस दौरान आरोपियों की जेन कार पुलिस ने कलियर रोड पर सोलानी पुल के समीप से बरामद कर लिया, जबकि देर रात तक बदमाशों की तलाश में जांच पड़ताल होती रही। 

घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हरिद्वार रोड पर माजरा गांव के समीप स्थित गोयल फिलिंग स्टेशन के मालिक अरविंद गोयल बैगनआर से अपने घर की ओर साकेत कालोनी लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान हरिद्वार रोड पर सोलानी पुल के समीप जेन कार सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते नकाबपोश एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा रख दिया।

साथ ही कार में रखे रुपये लूट लिए। इसके बाद पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अरविंद गोयल शारीरिक रूप से सक्षम नहीं होने के कारण कुछ करने में असमर्थ थे।

कारण कि इनका एक पैर खराब है। लूट की सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने कांबिंग शुरू की। इस दौरान बदमाश कलियर रोड पर सोलानी पार्क के समीप अपनी जेन कार छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों की कार बरामद कर ली। साथ ही पीड़ित की ओर से बताए गए हुलिए के आधार पर देर रात तक पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी कार छोड़कर कलियर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें