फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी के खाते से 80 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्यकर्मी के खाते से 80 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शहर में धोखाधड़ी से बैंक खातोें से नकदी निकाले जाने के मामलाें पर रोक नहीं लग पा रही है। शनिवार को भी एक फौजी के बैंक खाते से 80 हजार की नकदी साफ कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
आदर्श विहार बालावाला निवासी केशवचंद्र रमोला सैन्यकर्मी हैं। उन्होंने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर देकर बताया कि किसी ने उनके बैंक खाते से 80,000 रुपये लिकाल लिए। इसकी जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया। बैंक में जानकारी लेने पर बताया गया कि उनके खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ है। एसओ राजेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ज्ञात हो कि यह पहली घटना नहीं है जब जालसाजों न आनलाइन ठगी के जरिये बैंक खाते से नकदी निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को दून एंकलेव माजरा निवासी रिटायर्ड कर्नल के खाते से 1.92 लाख रुपये उड़ा लिए गए थे। ठगों ने उनके खाते को पेटीएम से लिंक रकम को अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें