फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर गिरफ्तार, चोरी की कई घटनाओं का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पुलिस ने बिहार निवासी एक शातिर युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर दून और मसूरी में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है, पुलिस के मुताबिक आरोपी यहां से भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के जेवरात समेत काफी सामान बरामद किया है।
शनिवार को पत्रकारों से वार्ता कर एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि 22 मार्च को सुरभि खत्री पत्नी विनय खत्री निवासी शिवम विहार जाखन थाना राजपुर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ घर से जेवरात चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि मसूरी क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं और राजपुर क्षेत्र की घटना में काफी समानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस ने शनिवार को सुरेश साहनी पुत्र रामदेव साहनी निवासी दरभंगा, बिहार हाल पता लाल पुल के पास बस्ती थाना पटेलनगर देहरादून को चोरी के सामान सहित दून रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ट्रेन से भागने की फिराक में था। आरोपी युवक के पास से पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी में से दो जोड़ी पाजेब, चांदी की कटोरी, चांदी का गिलास और सिक्के, थाना मसूरी क्षेत्र की में हुई चोरी में चुराया गया मांग टिक्का, झुमका समेत कई जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किया। पुलिस टीम मेें एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक पीडी भट्ट, राजपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक उमेश कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र परमान और अरुण राठौर, मसूरी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर भावना कैंथोला, उपनिरीक्षक महिपाल रावत, कांस्टेबल जितेंद्र, मुकेश, कांस्टेबल प्रमोद और ललित शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें