फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्ता बंधुओं को एक और सप्ताह की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो /अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में भूचाल लाने वाले गुप्ता बंधुओं को आयकर विभाग ने पेश होने के लिए एक और सप्ताह की मोहलत दी है। यह राहत उन्हें कुछ अहम दस्तावेज जमा कराने के बदले दी गई है। अब गुप्ता बंधुओं को अगले सप्ताह सोमवार तक आयकर विभाग के समक्ष पेश होना है।
विज्ञापन

गुप्ता बंधुओं (राजेश, अमित व अनिल) तीसरी बार भी आयकर विभाग के समक्ष पेश नहीं हुए। हालांकि उनकी ओर से एक पत्र और कुछ दस्तावेज आयकर विभाग को भेजे गए। उनके द्वारा नियुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट यह दस्तावेज लेकर आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचे। इस आधार पर ही उन्हें एक और सप्ताह का समय दे दिया गया। बीते माह आयकर विभाग की 13 टीमों ने गुप्ता बंधुओं के देहरादून, सहारनपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान गुप्ता बंधुओं की 31 प्रॉपर्टी अटैच कर दी गई थीं। सहारनपुर में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे शिवधाम मंदिर की राशि के स्रोत जानने को लेकर टीम ने छापा मारा था। छापेमारी में आयकर अधिकारियों को करोड़ों रुपये के अघोषित ट्रांसेक्शन के प्रमाण मिले थे। आय से जुड़े सबूतों की जानकारी के लिए आयकर विभाग ने गुप्ता बंधु को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का नोटिस जारी किया था। इससे पहले गुप्ता बंधु को 16 मार्च तक पेश होना था और इसके बाद यह अवधि 26 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई थी। फि र गुप्ता बंधु को एक सप्ताह का और समय दिया गया। इस बार भी गुप्ता बंधु पेश नहीं हुए। आयकर विभाग इनवेस्टिगेशन विंग के प्रधान निदेशक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्ता बंधुओं की ओर से एक विस्तृत पत्र व कुछ दस्तावेज भेजे गए हैं। इसी आधार पर उन्हें अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें