फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती ने अपने ससुर पर दुष्कर्म और पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तहरीर में महिला ने कहा कि वह मूल रूप से लखीमपुर जिला खीरी यूपी की रहने वाली है। एक साल पूर्व उसका विवाह सीतापुर यूपी निवासी रियाज पुत्र रसूल से हुआ। वर्तमान में उसके ससुराल वाले थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसके पति रियाज घर से बाहर रहते हैं तो उसके ससुर रसूल उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। शिकायत करने पर उसके पति और ससुर द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। कहा वर्तमान में वह अपने पति और ससुर से तंग आकर सोलन हिमाचल प्रदेश में रह रही है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें