फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की ओवररेटिंग पर 1.18 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की ओवररेटिंग पर 1.18 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने पर आबकारी विभाग ने आराघर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर 1.18 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। इसके अलावा विभागीय टीम ने शनिवार को जिले की करीब एक दर्जन अन्य दुकानों में भी छापेमारी की। बता दें कि शहर सहित पूरे जिले में शराब की दुकानों पर जमकर ओवररेटिंग हो रही है।
शहर की अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों पर एमआरपी से अधिक कीमत वसूले जाने की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। विशेषकर आराघर स्थित दुकान में ग्राहकों से ज्यादा कीमत लिए जाने और अभद्रता करने की शिकायत मिल रही थी। मामला आबकारी मंत्री प्रकाश पंत के पास पहुंचा तो उन्होंने अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद टीम ने दुकान पर एक लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने बताया कि टीम ने ऋषिकेश, विकासनगर, मसूरी क्षेत्र में भी शराब की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान खामियां मिलने पर संचालकों को उन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए। टीम में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक सुजात हसन, संजय रावत, वीरेंद्र जोशी, भरत प्रसाद समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर सहित पूरे जिले में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की जा रही है। शहर में पटेलनगर, कारगी चौक, आईएसबीटी, धर्मपुर, जीएमएस रोड, बल्लीवाला चौक, बिंदाल पुल, बल्लूपुर चौक आदि जगहों पर स्थित दुकानों पर शराब की ओवररेटिंग की लगातार शिकायतें विभाग को मिल रहीं थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसके पीछे ओवररेटिंग करने वालों और आबकारी विभाग के अधिकारियों में सेटिंग होना बताया जा रहा है। अब मंत्री के आदेश पर विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करनी पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें