फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वीडीओ की पत्नी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डालनवाला क्षेत्र में सोमवार को एक वीडीओ (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी) की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार महिला चार महीने पहले हुए अपने बेटे की मौत के बाद से अवसाद में थी। इसी डिप्रेशन में उसने आत्महत्या कर ली। दूसरी और दिल्ली निवासी महिला के मायकेवालों ने दून पहुंचने तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। मायकेवाले पति-पत्नी के बीच विवाद को आत्महत्या की वजह बता रहे हैं। नालापानी चौकी इंचार्ज रफत अली के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद दोनों बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

डालनवाला क्षेत्र में सेवक आश्रम रोड निवासी ललित सैनी सहसपुर ब्लॉक के एक गांव के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) हैं। ललित सैनी पत्नी अनिता, एक बेटी और मां के साथ रहते हैं। ललित सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे घर लौटे और अपनी मां से अनिता के बारे में पूछा। मां ने अनिता के कमरे में होने की बात कही। इसके बाद ललित ने अनिता के कमरे का दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद ललित ने दरवाजा तोड़ दिया, लेकिन अंदर अनिता को पंखे के सहारे लटकी देख हतप्रभ रह गए। ललित ने आनन-फानन इमरजेंसी सेवा 108 के माध्यम से अनिता को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नालापानी चौकी इंचार्ज रफत अली के अनुसार अनिता और ललित की शादी 12 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे थे, जिनमें से उनके चार साल के बेटे की करीब चार माह पहले मौत हो गई थी। तभी से अनिता काफी परेशान रहती थीं। प्रथम दृष्ट्या इसी अवसाद में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। नालापानी चौकी इंचार्ज के मुताबिक अनिता के मायकेवाले दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने अनिता और ललित के बीच झगड़ा होने की बात कही है। मायकेवालों ने अनिता का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। इसके चलते मायकेवालों के आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें