फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित-रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को रुड़की उप जिलाधिकारी के एहलमद (खनन लिपिक) को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लिपिक ने मिट्टी खनन में सीज की गई ट्रैक्टर-ट्राली रिलीज कराने के नाम पर यह रकम मांगी थी। लिखापढ़ी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को लेकर देहरादून पहुंच गई।
विजिलेंस के डायरेक्टर और अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) राम सिह मीणा ने बताया कि भनेड़ा गांव निवासी मुस्तकीम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली छह दिन पहले मिट्टी खनन और मोटर अधिनियम के तहत सीज की थी। मुस्तकीम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में अर्थदंड जमा कर उसे रिलीज कराने के आदेश प्राप्त कर लिए थे। एसबीआई रुड़की में दो हजार रुपये के ट्रेजरी चालान के द्वारा राजकोष में यह राशि जमा करा दी गई थी। चालान जमा कराने की प्रति लेकर वह एसडीएम के एहलमद जुल्फकार से मिला था। जुल्फकार ने रिलीज आर्डर पर साहब के साइन कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की थी। पांच, छह और सात अगस्त को मुस्तकीम एहलमद से मिला, मगर वह दस हजार रुपये दिए बिना रिलीज आर्डर देने को तैयार नहीं हुआ। शिकायत की जांच कराई गई तो प्रथम दृष्टया आरोप की पुष्टि हुई। औपचारिकता पूरी कर ट्रेप टीम का गठन कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस के डीजी मीणा के मुताबिक मुस्तकीम एहलमद जुल्फकार के बुलावे पर शुक्रवार सुबह रकम लेकर तहसील परिसर में पहुंच गया। विजिलेंस ने एहलमद जुल्फकार निवासी ग्रीन पार्क कालोनी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें