फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। ज्योति हत्याकांड में पुलिस ने उसके पति, ससुर और जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ज्योति के भाई ने पति के भाभी के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मिर्जालीपुर में रात नौ बजे गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। उसकी पहचान गांव निवासी मोनू की पत्नी ज्योति के रूप में हुई थी। परिजनों के अनुसार दोनों की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। दो संतान है। बृहस्पतिवार की शाम ज्योति शौच के लिए जंगल गई थी। वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की तो एक गन्ने के खेत में उसका गला कटा शव मिला था। उसका मुंह उसकी ही चुन्नी से बांध रखा था। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव बाल किशनपुर निवासी भाई हेमराज ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि ज्योति के पति मोनू का अपने बड़े भाई मनोज के घर में काफी आना जाना था। आरोप है कि उसका अपनी भाभी से अवैध संबंध है। इसका ज्योति विरोध करती थी। शक जाहिर किया है कि उनकी बहन की हत्या मोनू, जेठ मनोज, ससुर कृपाल और ससुर के भाई विश्मपाल ने की है। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हत्यारोपी महबूब गिरफ्तार
स्योहारा। डेढ़ सप्ताह पूर्व गांव मेवाजट में फहीम अहमद की हत्या उस समय कर दी गई थी जब वह शाम को पौने सात बजे घर से बाग की ओर जा रहा था। हत्या में दो को नामजद किया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलबहार को घटना के आठ घंटे के अंदर ही पुलिस मुठभेड़ के बाद सहसपुर मीट फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया था। इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी तथा हत्या आरोपी गुलबहार घायल हो गया था। दूसरा आरोपी महबूब भी मुठभेड़ के समय गुलबहार के साथ ही था। मगर, वो अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया था। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने महबूब को गांव सरकड़ी की नहर के पास नूरपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने की भाजपा नेता से मारपीट
राजा का ताजपुर। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात शराब की दुकानों एवं होटलों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शराबियों पर जमकर लाठी फटकारी। पुलिस कार्रवाई के दौरान अपने नौकर को देखने आ रहे भाजपा के बूथ अध्यक्ष गांव सिड़याबली निवासी दीपेंद्र के साथ भी पुलिस ने मारपीट की। भाजपा नेता ने इस मामले की शिकायत जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा और विधायक लोकेंद्र चौहान से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें