फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 पदों पर 46 ने पेश की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनावों के लिए अध्यक्ष व सचिव पद समेत कुल 11 पदों के लिए 46 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष रजिया बेग व दो बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके राजीव शर्मा बंटू ने पर्चा भरा है। इसके अलावा सचिव पद पांच अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। बृहस्पतिवार को नामांकनपत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें, देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव 25 फरवरी को होने हैं। इनमें 2947 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया का दिन रहा। इसमें सचिव पद पर अनिल कुमार शर्मा, अनिल पंडित, भानू प्रताप सिसौदिया और प्रकाश टी. पाल ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए आलोक घिल्डियाल, काली प्रसाद भट्ट, मोहम्मद आसिफ खान, पारितोष बडोनी, शैलेंद्र कुमार, शंभू प्रसाद ममगाईं और विनोद कुमार ने दावेदारी पेश की। इनके साथ ही संयुक्त सचिव पद पर अमित डंगवाल, अमित वर्मा, जितेंद्र सिंह भंडारी, कपिल अरोड़ा, प्रीतम सिंह असवाल, राजेंद्र कुमार, सीता राम नौटियाल और उत्तम सिंह ने नामांकन दाखिल किया। लाइब्रेरियन पद पर कृष्ण कुमार, ललित भंडारी, आरएस भारती व सुभाष परमार ने पर्चे भरे। सुभाष कुमार का पर्चा आहर्ता पूरी न होने के चलते रद्द कर दिया गया। आडिटर के लिए अल्पना जदली, जगदीश प्रसाद शेरवाल, नितिन सचदेवा व सीमा चड्ढा, कार्यकारिणी सदस्य (10प्लस) के लिए पंकज भंडारी, प्रमोद कुमार भट्ट, सुमनलता सरीन व युद्धवीर सिंह नेगी, सेवन प्लस के लिए अमित कुमार, आशा राजवंशी व रामसूरत ठाकुर, फाइव प्लस के लिए अनिल कुमार, अनुज शर्मा, दीपक त्यागी और प्रमीला रावत ने पर्चा भरा। इनके अलावा थ्री प्लस के लिए अरुण खन्ना, जय प्रकाश सिंह व संदीप कुमार और थ्री प्लस महिला आरक्षित के लिए अनुपमा ठाकुर और प्रियंका रानी ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें