फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से घर लौट रही महिला की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम सरेराह एक युवक बाजार से घर लौट रही महिला की झपट कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार चेन लुटेरे को कई लोगों ने भागते देखा है। इसके अलावा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में युवक की तस्वीरें आई हैं। लुटेरे को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार डोभालवाला निवासी किरण अपनी मां और बच्चों के साथ बाजार गई थीं। वे करीब सात बजे सामान लेकर लौट रहीं थी। इसी दौरान बकरालवाला और डोभालवाला के बीच सुनसान स्थान पर पीछे से पहुंचे एक युवक ने झपटा मारकर गले से चेन छीनकर भाग गया। किरण के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल बीबीडी जुयाल ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर पुलिसकर्मियों से चेकिंग कराई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि लुटेरा स्थानीय लोगों के सामने से ही भागा है। इसके अलावा बाजार और रास्ते में स्थित घर व दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए गए हैं। लुटेरा युवक बाजार से ही किरण का पीछा कर रहा था। लुटेरे युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम नहीं हो रही पुलिस की चुनौती
चेन लुटेरों को आगे दून पुलिस के हौसले पस्त होते दिख रहे हैं। एक तरफ पुलिस कुछ घटनाओं के खुलासे का दावा करती है तो दूसरी तरफ लुटेरे दावों की हवा निकाल रहे हैं। पहले शहर में बाइक सवार बदमाशों द्वारा घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आ रही थी। इसके बाद कार व स्कूटी सवार लुटेरों की करतूत दिखी। अब बुधवार को एक पैदल लुटेरे ने चेन लूट कर पुलिस को चुनौती दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें