फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में मारपीट, किशोरी की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिथार गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में भैंस जाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गंभीर रूप से घायल एक किशोरी की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें महिला समेत दो की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

बिथार गांव निवासी पन्नालाल और कैलाश के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार को सुबह पन्नालाल की भैंस कैलाश के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों से ईंट पत्थर लगे। दोनों पक्षों के लोगों के बची लाठियां भी चलीं। मारपीट के दौरान पन्नालाल (50), उनकी पत्नी श्यामदुलारी (45), बेटी काजल (16), रौशनी (21) बेटा बजरंगी (20), दिनेश (19) घायल हो गए। दूसरे पक्ष के कैलाश को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने काजल को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर और शरीर के अन्य कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। श्यामदुलारी, पन्नालाल की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने पंचनामा कर किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत किशोरी के भाई दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें