फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगी एफआईआर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सोशल मीडिया पर भ्रामक मैसेज और वीडियो के जरिये माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने इस बाबत कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एडीजी अशोक कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की झूठी सूचना वायरल करना दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वालों का पता लगाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इसलिए फेसबुक, ट्विटर या व्हाट्सएप पर कोई भी पोस्ट डालने से पहले विवेक से काम लें। कोई भी मैसेज या विडियो शेयर करने से पहले उसकी वास्तविकता का भी पता लगाएं, बिना सच्चाई पता किए कोई भी विडियो या पोस्ट शेयर न करें। इस संबंध में अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध से निपटने के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और अश्लीलता फैलाने वालों पर पुलिस नजर बनाने हुए है। ऐसे लोगों के खिलाफ सुबूत मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें