फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपी डीएवी छात्रसंघ महासचिव गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो / अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून ।
विज्ञापन

बार में मारपीट और युवकों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में फरार चल रहे डीएवी छात्रसंघ महासचिव आकाश गौड़ समेत दो छात्र नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। न्यायालय ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। मामले में दो अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 18 जून को राजपुर क्षेत्र के एक बार में मौजूद कुछ युवकों और आकाश गौड़ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और धारदार हथियारों से भी वार किए गए। मामले में पटेलनगर निवासी सुरेंद्र कुमार ने आकाश गौड़ और उसके साथियों पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया था। घटना के संबंध में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य जुटाए, जिसमें आकाश गौड़ और उसके साथी मारपीट करते दिख रहे थे। एसओ राजपुर अरविंद चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आकाश गौड़, गौरव डबराल, दीप विज, राहुल वर्मा, पारस जायसवाल आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के अगले दिन दीप विज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, बाकी आरोपी फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आकाश गौड़ और गौरव डबराल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, राहुल वर्मा और पारस जायसवाल फरार चल रहे हैं। अरविंद चौधरी ने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ महासचिव आकाश गौड़ के खिलाफ डालनवाला थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें