फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा हादसे के घायल ने एम्स में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो / अमर उजाला ब्यूरो, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

टिहरी में चंबा के पास बस दुर्घटना के एम्स में भर्ती 17 घायलों में से शुक्रवार को उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। एम्स प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया कि शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं, टिहरी जिला प्रशासन ने शीघ्र मृतक आश्रित को मुआवजा राशि देने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को चंबा से एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स में भर्ती कराए गए बस हादसे के घायलों में से अशरफ अली पुत्र उमर मियां निवासी ग्राम सरगटिया, जिला बेतिया, बिहार की उपचार के दौरान मौत हो गई। आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि गंभीर चोट लगने की वजह से अशरफ की मौत हुई है। शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उधर, टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार को मृतक आश्रितों को मुआवजा देने के लिए एम्स भेज दिया गया है। परिवहन विभाग के सहयोग से शव को घर पहुुंचाने की व्यवस्था भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें